Bhopal Central Jail : गणतंत्र दिवस पर भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा होंगे 25 कैदी, कुछ अपराधियों को नही मिलेगी रिहाई

 

पूरे देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का उत्साह मनाया जा रहा है। आज देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तो वहीं आज इस स्वतंत्र मौके पर 25 कैदियों को रिहा किया जायेगा |
बताते चले आपको कि भोपाल की सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास के 25 कैदी को सजा में छूट मिलने पर उन्हें रिहा किया जायेगा। सजा में माफी का लाभ मिलने से पहले ये सभी कैदी 14 साल से अधिक की सजा जेल में काट चुके हैं। वहीं रेप और केंद्रीय जांच एजेंसियों के अपराधियों को लाभ नहीं मिलेगा।
जानकारी के अनुसार 25 कैदियों को सजा में छूट का लाभ मिलने जा रहा है। इनमें एक कैदी ऐसा भी शामिल है, जिसे कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक लाख रुपए का आर्थिक दंड भरना था। जो अब तक वह कैदी नहीं भर पाया है।फ़िलहाल उसे सजा में लाभ के बाद भी रिहा नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top